ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कटिहार में खौफनाक वारदात: सोते पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, बेटे की मौत

कटिहार के कचोरा गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोते समय पिता-पुत्र पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस ने रिश्तेदार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Bihar
इलाके में मचा हड़कंप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के कचोरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने सोते समय पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में 12 वर्षीय सुनील कुमार मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता रामकल्याण मंडल गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।


घटना के बारे में बताया जाता है कि पिता-पुत्र दोनों जब घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी आग के लपटों में झुलसकर घर का एक हिस्सा भी जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना की सूचना पाकर पुर्णिया परिक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद मंडल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 


डीआईजी ने बताया कि दो पक्ष पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों आपस के रिश्तेदार है,और इन लोगों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर पंचायती भी हुई थी और मामले को सुलझाया गया था। लेकिन गुरुवार की रात्रि पिता और पुत्र जब सोए हुए थे तभी किरोसिन छिड़कर आग लगा दिया गया। जिसमे झुलसने से पुत्र की मौत हो गई है जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। घायल राम कल्याण मंडल ने बताया कि पड़ोसी के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसमे घनश्याम मंडल का नाम आया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। कटिहार में खौफनाक वारदात: सोते पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, बेटे की मौतकटिहार में खौफनाक वारदात: सोते पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, बेटे की मौतकटिहार में खौफनाक वारदात: सोते पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, बेटे की मौतकटिहार में खौफनाक वारदात: सोते पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, बेटे की मौतकटिहार में खौफनाक वारदात: सोते पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, बेटे की मौत