ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहींबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं

बिहार में STF की बड़ी कार्रवाई, बगीचे में हथियार लेकर घूम रहा अपराधी गिरफ्तार; देशी कट्टा समेत 7 जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Crime News: कटिहार जिले में पुलिस को अपराध के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ और बरारी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज...

बिहार में STF की बड़ी कार्रवाई, बगीचे में हथियार लेकर घूम रहा अपराधी गिरफ्तार; देशी कट्टा समेत 7 जिंदा कारतूस बरामद
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ और बरारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.


पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि मुगलाहा बगीचा इलाके में एक युवक अवैध हथियार लेकर मौजूद है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकता है. सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ और बरारी पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की.


कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने काढ़ागोला घाट निवासी फूलन यादव को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है.


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ पहले से ही लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं.


पूछताछ में पुलिस आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त और उसके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी हालिया घटना में तो नहीं हुआ है.


बरारी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.


पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने और अपराध की योजना बनाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.