ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Gen-Z को 'गटर छाप' बोलने से कंगना पर भड़कीं कांग्रेस, कटिहार में फूका भाजपा सांसद का पुतला, रनौत से इस्तीफे की मांग

कटिहार के शहीद चौक पर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग की।

बिहार न्यूज
कंगना को सार्वजनिक माफी मांगने को कहा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के ऐतिहासिक शहीद चौक पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव (अंजुमन कौसर) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला दहन किया और सार्वजनिक माफी की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव भी शामिल थे।


महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत ने Gen Z पीढ़ी और छात्राओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलनों और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने कंगना रनौत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।


कांग्रेस नेताओं का कहना था कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को संयमित और जिम्मेदार भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उनका आरोप है कि छात्रों और युवाओं के बारे में की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है और इससे व्यापक नाराजगी पैदा हुई है।


सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बयान का विरोध करती है और जब तक कंगना रनौत सार्वजनिक माफी नहीं मांगतीं, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।


प्रदर्शन के दौरान मौजूद एक छात्रा ने भी कंगना रनौत के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे युवाओं व छात्राओं का अपमान बताया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कंगना रनौत अपने बयान पर माफी नहीं मांगती हैं, तो विरोध प्रदर्शन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टैग्स