ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कटिहार में अनियंत्रित ट्रक ने ली 5 वर्षीय बच्चे की जान, ड्राइवर फरार

KATIHAR : बिहार में इन दिनों लगातार रफ्तार का कहर जारी है। राज्य में बीते रविवार को सड़क हादसे में कुल 23 लोगों की मौत हो गयी। इसमें सबसे अधिक चर्चा में वैशाली का सड़क हादसा है

कटिहार में अनियंत्रित ट्रक ने ली 5 वर्षीय बच्चे की जान, ड्राइवर फरार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में इन दिनों लगातार रफ्तार का कहर जारी है। राज्य में बीते रविवार को सड़क हादसे में कुल 23 लोगों की मौत हो गयी।  इसमें सबसे अधिक चर्चा में वैशाली का सड़क हादसा है। इसी कड़ी में अब सोमवार को एक ताजा मामला कटिहार से जुड़ा हुआ निकल कर सामने आ रहा है। यहां सड़क हादसे में एक 5 वर्षीय बच्चे को अपनी जान निकल गई है। 


बताया जा रहा है कि, कटिहार में एक तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने 5 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया है। जिसमें मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया चौक के निकट की बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस बल द्वारा इस बच्चे का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। 


बता दें कि, इससे पहले बिहार के वैशाली में सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे लोगों पर नशे में धुत एक ड्राइवर ने ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 30 लोग जख्मी हो गए। 8 की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 6 बच्चे हैं। ये सभी पूजा में शामिल थे।