ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार के इस जिले हो रही थी हुस्न की होम डिलीवरी, घूम-घूम कर दो महिलाएं करती थी देह व्यापार का धंधा, खुद किया बड़ा खुलासा

अंधेरा होते ही 'हुस्न की होम डिलीवरी' होने लगती है। सदर अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी इंचार्ज ने दो महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के जुर्म में पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। रिहायशी इलाके में घूम-घूम कर रात के अंधेरे में देह व्यापार करने..

bihar
सेक्स रैकेट का खुलासा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: अभी तक आपने घरेलू सामान, खाद्य पदार्थों और शराब की होम सुनी होगी। लेकिन अब होम डिलीवरी का नया मामला सामने आया है जो रिहायशी इलाकों में लड़कियों की डिलीवरी का है। कटिहार सदर अस्पताल के प्रांगण में दो महिलाओं को पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ में कई बातों का खुलासा हुआ है। यह उद्भेदन खुद दोनों महिलाओं ने किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


कटिहार सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में रंगे हाथ सिक्योरिटी इंचार्ज ने पकड़ा। सिक्योरिटी इंचार्ज नवीन कुमार की तत्परता से इस सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। दोनों महिलाएं शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में हुस्न की होम डिलीवरी करती थीं। 


बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों को इन महिलाओं की गतिविधियों पर पहले से शक हुआ। जब ये महिलाएं संदिग्ध हालत में अस्पताल पहुंचीं, तो महिला गार्ड की मदद से उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में महिलाओं ने खुद स्वीकार किया कि वे पिछले कुछ महीनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर देह व्यापार कर रही थीं। दोनों महिलाओं ने बताया कि वो सदर अस्पताल में आराम करने आती थी। सदर अस्पताल में एक और लड़की है जो उसके साथ धंधा करती है। जिसकी उम्र कम है उसको 500 रूपया और जिसकी उम्र ज्यादा है उसको 300 रूपया मिलता है। जिसकी उम्र ज्यादा है वही कम उम्र की लड़की को धंधे में लगाती और उसे मिले 500 रूपये में से 200 रूपये खुद ले लेती थी। 


दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें प्रति ग्राहक 300 से 500 रुपये मिलते हैं और एक रात में वे करीब डेढ़ से दो हजार रुपये तक कमा लेती हैं। गिरफ्तार महिलाएं कटिहार जिले के सालमारी और बारसोई इलाके की रहने वाली हैं। फिलहाल दोनों महिलाओं को नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सदर अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।बिहार के इस जिले हो रही थी हुस्न की होम डिलीवरी, घूम-घूम कर दो महिलाएं करती थी देह व्यापार का धंधा, खुद किया बड़ा खुलासा बिहार के इस जिले हो रही थी हुस्न की होम डिलीवरी, घूम-घूम कर दो महिलाएं करती थी देह व्यापार का धंधा, खुद किया बड़ा खुलासा बिहार के इस जिले हो रही थी हुस्न की होम डिलीवरी, घूम-घूम कर दो महिलाएं करती थी देह व्यापार का धंधा, खुद किया बड़ा खुलासा

REPORT: KATIHAR- SONU CHOUDHARY