ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

कटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील

कटिहार में पुलिस ने एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुशील कुमार खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और उसके फर्जीवाड़े की पूरी पड़ताल की जा रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से खाकी वर्दी का रौब दिखाकर खुद को पुलिसकर्मी बताता फिर रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सुशील कुमार के रूप में हुई है।


पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी सुशील कुमार ने न केवल कटिहार, बल्कि अररिया जिले में भी खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों को गुमराह किया। वह लंबे समय से पुलिस की नौकरी करने का ढोंग रच रहा था।


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उसके फर्जीवाड़े की पूरी पड़ताल में जुटी हुई है। यह भी जांच की जा रही है कि खाकी वर्दी का रौब दिखाकर उसने कितने लोगों को ठगा या प्रभावित किया है।


मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।