ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

देवघर जा रहे बाइक सवार कांवरिया दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत

KATIHAR: घटना कटिहार जिले की है, जहां देवघर जा रहे बाइक सवार कांवरिया दंपत्ति को ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर घट

देवघर जा रहे बाइक सवार कांवरिया दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR: घटना कटिहार जिले की है, जहां देवघर जा रहे बाइक सवार कांवरिया दंपत्ति को ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें महिला की मौत  हो गई। घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर घटी। जानकारी के अनुसार सिमर गाछ के पास बाइक सवार बोल बम जा रहे कांवरिया दंपत्ति को अज्ञात ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार महिला कांवरिया की मौत हो गई, जबकि पति घायल है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ एनएच 31 सड़क पर सिमर गाछ के पास कुरसेला से नवगछिया जा रही तेज रफ्तार की अज्ञात ट्रक ने देवघर जा रहे कांवरिया दंपत्ति को पीछे से ठोकर मार दी। घटना की चपेट में आए बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी सड़क पर मौजूद लोगों ने कुर्सेला पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दंपत्ति को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 



अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया। लेकिन, महिला सविता देवी की मौत हो गई, जबकि पति विपिन यादव घायल बताये जा रहे हैं। घटना के बाद पति विपिन यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स