ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, बारात जाने के क्रम में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

Road Accident: इस भयानक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे।

Road Accident
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है, जहाँ कुर्सेला थानाक्षेत्र के एस एच 77 दियारा चांदपुर टिकापट्टी बजरंगबली मंदिर के समीप बारात जा रही स्कार्पियो व ट्रैक्टर की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे।


मिली जानकारी अनुसार सोमवार की देर रात्रि करीब एक बजे सड़क पर खड़ी मक्का लदे ट्रैक्टर में स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। सभी घायलों को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। बारात जा रहे लोगों के अनुसार यह बारात पुर्णिया जिला के बरहरा कोठी डिबरा बाजार से कुर्सेला के समीप कोसकीपुर गांव जा रही थी। 


दियारा चांदपुर पुल के समीप सड़क पर रखे मक्का के ढ़ेर पर चक्का चढ़ जाने के कारण स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी मक्का लोड ट्रैक्टर में जा टकराई जिससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्कार्पियो सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसे स्थानीय पुलिस के द्वारा समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जिसमें डाक्टर ने आठ को मृत घोषित कर दिया।


जबकि दो की हालत गंभीर है। इन लोगों को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताते चलें कि सड़क पर लोगों द्वारा मक्का सुखाने व मक्का लोड करने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होने की बात सामने आती है । किंतु प्रशासनिक स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण नेशनल हाईवे व स्टेट हाइवे पर आधी सड़को पर मक्का सुखाने के लिए पसार दिया जाता है। जिसका खामियाजा सड़क पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।


सोनू चौधरी की रिपोर्ट