ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : प्लंबर मिस्त्रीे की चमकी किस्मत, रातों-रात बन गया करोड़पति

KATIHAR: मधुबनी में सैलून चलाने वाले अशोक ठाकुर पिछले दिनों करोड़पति बने थे अब कटिहार के बबलू मंडल का नाम भी शामिल हो गया है। आइपीएल टूर्नामेंट ने बिहार के एक युवक की किस्मत ही बदल

बिहार : प्लंबर मिस्त्रीे की चमकी किस्मत, रातों-रात बन गया करोड़पति
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

KATIHAR: मधुबनी में सैलून चलाने वाले अशोक ठाकुर पिछले दिनों करोड़पति बने थे अब कटिहार के बबलू मंडल का नाम भी शामिल हो गया है। आइपीएल टूर्नामेंट ने बिहार के एक युवक की किस्मत ही बदल डाली है। मोबाइल एप से ड्रीम एलेवन बनाकर एक प्लंबर मिस्त्री रातों-रात करोड़पति बन गया। इस सब में बड़ी बात यह है कि ड्रीम इलेवन में टीम बनाने के लिए उसने 59 रुपये लगाए थे। अब 30 फीसदी की कटौती के बाद उसे कुल 70 लाख रुपये मिले हैं। उसे आइपीएल की तरफ से आधिकारिक फोन भी आ चुका है। ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर कटिहार का एक प्लंबर बबलू मंडल रातों रात करोड़पति बन गया। रातों रात करोड़पति बने बबलू मंडल के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी है। 


मर्द की किस्मत कब पलट जाए कोई नहीं जानता वही वक्त कब किसे राजा और कब किसे रंक बना डाले यह भी कोई नहीं जानता। कटिहार के बबलू की किस्मत भी ऐसी पलटी की वह रातों रात करोड़पति बन गया। बबलू मंडल कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित हंसवर गांव का रहने वाला है। वह पेशे से एक प्लंबर मिस्त्री है। आईपीएल क्रिकेट से जुड़े ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर उसने एक करोड़ रुपये जीता है।


मैच खत्म होने के बाद जैसे ही बबलू मंडल के मोबाइल पर मैसेज आया। उसे देखकर वह हैरान रह गया। परिवार के लोगों को इस बात की जब जानकारी दी तब पूरे घर में खुशी का माहौल हो गया। वही जब आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तब उनके घर पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। लोग बबलू से मिले और उन्हे जीत की बधाईयां दी।  


मनिहारी प्रखंड के हसवर गांव का रहने वाला बबलू मंडल अपने परिवार का पेट पालने के लिए पानी का नल ठीक करने का काम करता है। ड्रीम इलेवन ने उसे रातों रात करोड़पति बना दिया है। तीस प्रतिशत कटौती के बाद 70 लाख रुपये बबलू मंडल के अकाउंट में आ भी गये हैं। करोड़पति बनने के बाद बबलू मंडल ने कहा कि वह मजदूरी का काम करता है उसके पिता किसान हैं। 


बबलू ने बताया कि उसके साथ काम करने वाले हेल्पर ने बताया था कि गांव में लोग ड्रीम इलेवन खेलते हैं। तुम भी क्यों नहीं खेलते। जब मैंने कहा कि मुझे खेलना नहीं आता। तब मेरे साथी ने मुझसे मेरा मोबाईल मांगा और उसमें एप डाउनलोड कर दिया। जिसके बाद मुझे बताया कि किस तरह से ड्रीम इलेवन में टीम बनाया जाता है। फिर मैंने टीम बनाना शुरू कर दिया। 59 रुपये में टीम बनाकर मैंने एक करोड़ रुपये जीत लिया है। जो बहुत ही खुशी की बात है। परिवार के लोग भी काफी खुश हैं।


ड्रीम इलेवन टीम की ओर से मोबाइल पर धन्यवाद दिया गया है। इस पैसे से सबसे पहले वह अपना घर बनाएंगा। जिसके बाद कुछ पैसे मंदिर में भी दान करेंगा।गांव और आस-पास के लोग भी घर पहुंच रहे हैं और बधाईयां दे रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि पहली बार किसी ने इस गांव में एक करोड़ रुपया जीता है। यह हमलोगों के लिए खुशी की बात है। इससे पूरा समाज खुश है गांव में रहने वाले लोग अब बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। 


बिहार : प्लंबर मिस्त्रीे की चमकी किस्मत, रातों-रात बन गया करोड़पति

बिहार : प्लंबर मिस्त्रीे की चमकी किस्मत, रातों-रात बन गया करोड़पति

टैग्स