ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

bihar news : कान में ईयरफोन और तेज आवाज में गाना सुनना पड़ गया महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक की मौत

बिहार के कटिहार में ट्रेन की चपेट में दो युवक की मौत हो गयी. इनलोगों को कान में ईयरफोन और तेज आवाज में गाना सुनना महंगा पड़ गया

bihar crime
ट्रेन से काटकर मौत
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां कान में ईयरफोन और तेज आवाज में गाना सुनना महंगा पड़ गया। कटिहार में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों में मतमं का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में लगी हुई है।  


 जानकारी के मुताबिक, कटिहार में ट्रेन की चपेट में दो युवक की मौत हो गयी। यह दोनों की पहचान गणेश(26) और कालीचरण(35) के रूप में हुई है, जो सोनौली कंटिया टोला के रहने वाले थे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना जिले के कदवा थाना क्षेत्र की है।   


परिजनों के मुताबिक गणेश और कालीचरण गोरफर काम शेफ्टी टैंक का निर्माण करने के लिए गए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों रेलवे लाइन पर चलकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बारसोई की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए।   


इधर, गणेश का भाई अनिय राय ने बताया कि दोनों कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए आ रहे थे। ट्रेन ने पीछे से हॉर्न भी दी लेकिन ईयरफोन के कारण आवाज सुनाई नहीं दी। इसमें दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। एक ट्रेन के नीचे आ गया और दूसरा ट्रैक के किनारे फेका गया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी।