ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, पलटने से बाल-बाल बची बंगलुरु से गुवाहाटी जा रही ट्रेन

KATIHAR : बिहार में बड़ा रेल हादसा टल गया है। यह हादसा ड्राइवर की सूझबूझ से टल गया। यह पूरी घटना कटिहार-मालदा रेलखंड पर आदिना और एकलखी स्टेशन के बीच का है। जहां अप लाइन का फिश प्ले

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, पलटने से बाल-बाल बची बंगलुरु से गुवाहाटी जा रही ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार में बड़ा रेल हादसा टल गया है। यह हादसा ड्राइवर की सूझबूझ से टल गया। यह पूरी घटना कटिहार-मालदा रेलखंड पर आदिना और एकलखी स्टेशन के बीच का है। जहां अप लाइन का फिश प्लेट खुले देखकर चालक ने ट्रेन रोक दिया। इससे बंगलुरु से गुवाहाटी जा रही सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बाल-बाल गच गई। 


वहीं,चालक की सूचना पर रेलवे में खलबली मच गई। रेलवे के अधिकारी और अभियंत्रण विभाग के एक विशेष टीम ने सबसे पहले खुले फिश प्लेट ठीक कर दिया। इसके बाद ट्रेन का परिचालन सुबह 8.38 बजे से लेकर 9 बजकर 13 मिनट तक अप लाइन पर गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन संख्या 22511 गुवाहाटी-बंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन रूकी रही। हालांकि, अभियंता और अन्य रेल कर्मियों की तत्परता से खुले फिस प्लेट के क्लैंप को ठीक करने के बाद ट्रेन का परिचालन 35 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। 


इसके अलावा इस मामले की जांच के बाद सीनियर डीईएन वन के नेतृत्व में घटित टीम ने जांच में पाया कि 4 सितंबर को थीक बेव एसईजे लगाने के लिए ढ़ाई घंटे का ब्लॉक दिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद कार्यस्थल पर छह जोड़ों की निगरानी के लिए चौकीदार की नियुक्ति की गई थी। 5 सितंबर की सुबह 9 बजे ट्रेन नंबर 22511 के लोको पायलट ने बताया कि एक फिश प्लेट खुली हुई थी।


इसकी जांच के बाद पता चला कि जो फिश प्लेट खुली हुई थी। जिसमें संबंधित सेक्शन के जेई की ओर से बड़ी सुरक्षा चूक हुई थी क्योकिं संबंधित जोड़ को ठीक से नहीं कसा गया था। इस कारण से जेई को मुख्य आरोपी बनाया गया है। रेलवे के विश्वस्त सूत्रों की माने तो जांच अधिकारी ने एकलखी सेक्शन के जेई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही एक रेल कर्मी को भी सेवा से बर्खास्त कर दी गई है।