ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ा, महानंदा नदी में भारी कटाव से दहशत में ग्रामीण

KATIHAR: मानसून के दस्तक देते ही बिहार में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी के किनारे बसे इलाकों में कटाव शुरू हो गया है। कटिहार के अमदाबाद प्रखंड

बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ा, महानंदा नदी में भारी कटाव से दहशत में ग्रामीण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: मानसून के दस्तक देते ही बिहार में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी के किनारे बसे इलाकों में कटाव शुरू हो गया है। कटिहार के अमदाबाद प्रखंड में महानंदा नदी के किनारे कटाव हो रहा है। 


पिछले कई दिनों से लखनपुर पंचायत के बेलगच्छी गांव में तेजी से कटाव हो रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत के साए में जी रहे हैं। नदी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलगच्छी एवं आंगनबाड़ी पर भी अब कटाव का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण बताते हैं कि पिछले कई वर्षों से महानंदा नदी कटाव कर रही है लेकिन कटाव की रोकथाम को लेकर कोई ठोस पहल नहीं किया गया। 


कई परिवारों का घर और जमीन महानंदा नदी में कटकर विलीन हो गया। कई परिवार अपने-अपने आशियाने उजाड़ कर दूसरी जगह पलायन कर गए है। ग्रामीणों ने सरकार से कटाव को लेकर बोलडर पिचिंग कराने की मांग की है। इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ एवं महानंदा विभाग के कई अधिकारी सहीत लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय ने कटाव स्थल का जायजा लिया। 


इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि कटाव की शिकायत मिली है। इसको लेकर महानंदा विभाग के अधिकारी के साथ कटाव स्थल का निरीक्षण किया गया है। कटाव की रोकथाम को लेकर कार्य शुरू कराया जा रहा है। जल्द ही यहां पर भी बोल्डर पिचिंग का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।