ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार के बदमाश चूहों से निपटेंगे होमगार्ड के जवान, सरकार ने यहां लगा दी ड्यूटी

KATIHAR : बिहार में शराब पीने, शिक्षकों का फाइल कुतरने से लेकर बाढ़ के जिम्मेदार चूहे की निगरानी के लिए इस साल होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है. इसबार चूहे तटबंधों को नुकसान न पहुंचा दें इसके ल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में शराब पीने, शिक्षकों का फाइल कुतरने से लेकर बाढ़ के जिम्मेदार चूहे की निगरानी के लिए इस साल होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है. इसबार चूहे तटबंधों को नुकसान न पहुंचा दें इसके लिए 276 होमगार्ड जवानों की तैनाती की जा रही है. होमगार्ड के जवान रैट होल देखे जाने पर तुरंत इसकी सूचना विभागीय अभियंताओं को  देंगे. 

दरसल मानसून की जोरदार बारिश के बाद तटबंध किनारे चूहों की मांद में पानी भरता है और तटबंध दरकने लगते हैं. चूहों का प्रकोप आजमनगर और अमदाबाद में चूअधिक रहता है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रैट होल को चिह्नित कर मरम्मत एवं झाड़ी हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. 

बता दें कि कोसी क्षेत्र में साल 2017 में आए बाढ़ का एक बहुत बड़ा कारण चूहा भी था . उस दौरान आजमनगर और कदवा प्रखंड में महानंदा की बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी.  इस साल कोसी बेसिन अभी से लबालब है.  तटबंध की मरम्मत और कटाव निरोधी कार्य में लॉकडाउन के बाद अब तेजी लाई गई है.  लेकिन रैट होल के कारण परेशानी हो रही है. तटबंध पर विस्थापित परिवारों के बसेरे के साथ-साथ चूहे भी बिल बना लेते हैं. इसमें पानी भरने से मिट्टी दरकने लगती है और तटबंध टूटने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए ऐसे जगहों को चिन्हित कर मिट्टी भरी जा रही है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के कटिहार, सालमारी एवं काढ़ागोला प्रमंडल में तटबंध की निगरानी के लिए 276 होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे. जो रैट होल को चिन्हित कर विभागीय अभियंताओं को इसकी सूचना देंगे.