ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : एक ट्रक से 30 लाख रुपये का प्रतिबंधित मांस बरामद, दो लोग हुए गिरफ्तार

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद होने की खबर सामने आई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किय

बिहार : एक ट्रक से 30 लाख रुपये का प्रतिबंधित मांस बरामद, दो लोग हुए गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद होने की खबर सामने आई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मांस किस पशु की है इसके बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार में कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 81 पर खेरिया के समीप एक ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद हुई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मांस की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, मांस किस पशु का है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


मालूम हो कि, इसके पहले पुलिस ने शुक्रवार को औरंगाबाद जिले में दाउदनगर के मौलाबाग से पिकअप पर लदा प्रतिबंधित पशु का मांस जब्त किया था। इसके साथ, बाइक भी जब्त हुई थी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़ भाग गया। इस मामले में गौ ज्ञान फाउंडेशन की लता देवी द्वारा प्राथमिकी कराई गई थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए वाहन को मौलाबाग में रोका गया। चालक भाग गया जिसका नाम अफाक उर्फ भोंदू निवासी पिराहीबाग है।


आपको बताते चलें कि, प्राथमिकी में कहा गया कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा वर्णित स्थान पर बड़े पैमाने पर गोवंश को लाकर बबलू के बगीचे में रखा जाता है तथा उन्हें वध करके उनके मांस को राज्य से बाहर निर्यात किया जा रहा है। कहा गया कि बकरीद में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशु को मारा गया तथा उसके मांस, चमड़े, हड्डी को वहीं बगीचे में गड्ढा खोदकर दफना दिए गए। इस संबंध में पदाधिकारी को पहले से ही सूचित किया गया था परंतु कार्रवाई नहीं हुई।