ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: श्राद्धकर्म का भोज खाने से सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों में मचा कोहराम

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां श्राद्धकर्म का भोज खाने से करीब 150 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। बीमार लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रू

बिहार: श्राद्धकर्म का भोज खाने से सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां श्राद्धकर्म का भोज खाने से करीब 150 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। बीमार लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एक साथ सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। घटना जिले के विषहरिया गांव की है।


बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के  विषहरिया गांव में एक शख्स की मौत के बाद श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया था, जिसमें गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। भोज में खाना खाने के बाद देर रात एक के बाद एक सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। करीब 150 लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। 


सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जबकि गांव के सरकारी स्कूल में दर्जनों लोगों को इलाज कराया जा रहा है। इस घटना के बाद डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची है और बीमार लोगों का इलाज कर रही है।