ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

KATIHAR NEWS: पानी के कारण फौजी गांव में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत में अचानक कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जहां कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है वो देश के रखवाले 'फौजी ग

KATIHAR NEWS: पानी के कारण फौजी गांव में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत में अचानक कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जहां कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है वो देश के रखवाले 'फौजी गाँव' के नाम से भी जाना जाता है। जहां कैंसर के मामलों में अचानक वृद्धि हो गई है। इस गाँव में पिछले एक साल के भीतर एक दर्जन लोगों को कैंसर हो चुका है और इनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खतरनाक स्थिति से गाँव के लोग काफी दहशत में हैं। 


कैंसर का कारण: दूषित पानी या कुछ और

बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव पंचायत समिति सदस्य पति पशुपति यादव एवं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पानी में कुछ गड़बड़ी है। जिसके कारण कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति तब तक सुधरने वाली नहीं है जब तक पानी की गहन जाँच नहीं की जाती। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तुरंत पानी की जाँच कराये जाने की माँग की है। उनका कहना है कि पानी में किसी प्रकार का विषैला या हानिकारक तत्व हो सकता है। जो गाँव में कैंसर के बढ़ते मामलों का कारण बन रही है। 


आखिर क्यों हो रहा है कैंसर?

गांव के लोग और जनप्रतिनिधि दोनों ही कैंसर के बढ़ते मामलों को पानी की गुणवत्ता से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन वास्तविक कारण क्या है। यह तो पानी की जाँच के बाद ही पता चल पाएगा। इसके अलावे कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इलाके में कीटनाशकों और रसायनों के अत्यधिक उपयोग या पर्यावरण प्रदूषण भी संभावित कारण हो सकते हैं। गांव में कैंसर के बढ़ते मामलों ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की माँग को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को अविलंब पानी की जाँच करवानी चाहिए और इस संकट का समाधान निकालना चाहिए, ताकि गाँव को इस भयावह स्थिति से बाहर निकाला जा सके। लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से सही कदम उठाने की मांग की।KATIHAR NEWS: पानी के कारण फौजी गांव में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत का माहौलKATIHAR NEWS: पानी के कारण फौजी गांव में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत का माहौलKATIHAR NEWS: पानी के कारण फौजी गांव में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

KATIHAR NEWS: पानी के कारण फौजी गांव में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें