ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दोनों और से 50 राउंड फायरिंग

KATIHAR: अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान दोनों तरफ करीब 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है. यह घटना कटिहार के तीनटंगा दियारा की है. शराब मा

बिहार: अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दोनों और से 50 राउंड फायरिंग
Manish Kumar
2 मिनट

KATIHAR: अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान दोनों तरफ करीब 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है. यह घटना कटिहार के तीनटंगा दियारा की है. 

शराब माफियाओं ने पुलिस पर की फायरिंग

घटना के बारे में जा रहा है कि तीनटंगा दियारा क्षेत्र से शराब से लदी नाव को जब्त किया गया था. इसको खरीक नदी थाना के चार पुलिस जवान, दो नाविक जब्त नाव को कोसी नदी के माध्यम से खरीक थाना ला रहे थे. जैसे ही इसकी सूचना शराब माफियाओं को लगी तो पुलिस का पीछा कर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है. 

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद कुरसेला थाना की पुलिस को भेजा गया. नवगछिया पुलिस को सहयोग देने लगी लेकिन अंधेरा और नदी मार्ग का फायदा उठाते हुए अपराधी भाग निकले. इलाके में अपराधियों के खिलाफ पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बता दें कि इस दियारा इलाके में शराब माफियाओं और अपराधी काफी सक्रिय है. जब भी पुलिस इनलोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो पुलिस पर अपराधी हमला कर देते है.

टैग्स