ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप

हादसों का गुरुवार: कटिहार में पिकअप और स्कूल वैन की टक्कर में 3 बच्चे घायल, अरवल में एक की मौत, 5 घायल

KATIHAR/ ARWAL: बिहार के दो जिलों से सड़क हादसे की खबर आ रही है। कटिहार में पिकअप और स्कूल वैन की सीधी टक्कर में तीन बच्चे घायल हो गये हैं। आनन-फानन में तीनों बच्चों को प्राइवेट हॉ

हादसों का गुरुवार: कटिहार में पिकअप और स्कूल वैन की टक्कर में 3 बच्चे घायल, अरवल में एक की मौत, 5 घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR/ ARWAL: बिहार के दो जिलों से सड़क हादसे की खबर आ रही है। कटिहार में पिकअप और स्कूल वैन की सीधी टक्कर में तीन बच्चे घायल हो गये हैं। आनन-फानन में तीनों बच्चों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही अरवल में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये जबकि एक की मौत हो गयी है। औरंगाबाद से आ रही ऑटो में अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  


सबसे पहले बात कटिहार की करते हैं जहां प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 81 के खुशहालपुर गांव के समीप पिकअप और पब्लिक स्कूल वैन की सीधी भिड़ंत हो गयी। जिसमें स्कूल वैन पर सवार तीन बच्चे घायल हो गये।आनन-फानन में तीनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची प्राणपुर थाने की पुलिस ने पिकअप और स्कूल वैन के ड्राइवर को अपने साथ थाने ले गई। बच्चों का इलाज जारी है। बच्चे फिलहाल खतरे से हैं। 


सड़क हादसे की दूसरी घटना अरवल जिले में हुई है। जहां एक की मौत हो गयी है जबकि एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गये हैं। घटना अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोनी कुटी राष्ट्रीय राजमार्ग 139 के पास की है जहां अहले सुबह औरंगाबाद की ओर से चलकर आ रही ऑटो में अनियंत्रित होकर पिकअप वैन ने जबरदस्त  ठोकर मार दी। जिसमें ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये हैं। 


घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुबां थाना क्षेत्र के सम्होरी का निवासी सुंदर राम, सपना देवी, आकाश कुमार, नरंगी राय ,लीलावती देवी  के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक घायल सभी लोग अपने घर से ऑटो पर सवार होकर गंगिया यज्ञ में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां घायलों का इलाज जारी है। 


मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के शमशेर नगर गांव निवासी मनोज राम के रूप में की गई है। जो बस का कंडक्टर था। रोजाना की तरह वो अपने घर से बस स्टैंड के लिए जा रहा था। इसी क्रम में पिकअप वैन की चपेट में वो आ गया जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। फिलहाल पिकअप वैन को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स