ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

BJP नेता की संदिग्ध स्थिति में मौत, शो रूम में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

KATIHAR: बीजेपी नेता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है. उनके बाइक शो रूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है. बीजेपी नेता तापस सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KATIHAR:   बीजेपी नेता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है. उनके बाइक शो रूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है. बीजेपी नेता तापस सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी के निजी सचिव थे. यह घटना कटिहार के बारसोई की है.

बताया जा रहा है कि ग्वालटोली में  तापस सिन्हा का बाइक शो रूम है. वही पर उनका शव फांसी के फंसे से लटका था. शो रूम का एक कर्मी ने देखा तो इसकी सूचना पत्नी को दी और वह फरार हो गया. पत्नी परिजनों के साथ शो रूम में पहुंची और फांसी के फंदे से उतारा. उनकी सांसे चल रही थी. तापस को लेकर सभी हॉस्पिटल गए. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

तापस सिन्हा की पत्नी ने रिंकू ने पुलिस को बताया कि जब वह पहुंची तो देखा कि शोरूम का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर पति फंदे से लटके हुए थे. घटना की सूचना पर बारसोई थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह दलबल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही भाजपा नेता की मौत के कारणों पर से पर्दा उठ पायेगा. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. शो रूम से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है.



टैग्स