ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

दो पत्नियों के बीच फंस गया पति, दोनों महिलाएं जताती रहीं अपना हक; बीच सड़क पर घंटों हुआ फिल्मी ड्रामा

Bihar News: बिहार के कटिहार में पति को लेकर दो महिलाओं के बीच सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दोनों महिलाएं युवक विक्की रविदास पर अपना-अपना हक जताती रहीं। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर तीनों को समझाकर मामला शांत कराया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार में पति को लेकर दो महिलाओं के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मामला के. नगर थाना क्षेत्र के रोजितपुर मोहल्ले का है, जहां एक युवक को लेकर उसकी पहली पत्नी और एक अन्य महिला आमने-सामने आ गईं। दोनों महिलाएं युवक पर अपना हक जताते हुए उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करती रहीं। घटना के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।



जानकारी के अनुसार, मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर निवासी विक्की रविदास की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रियंका से हुई थी। वहीं, प्रियंका से शादी से पहले से ही विक्की का मुन्नी नाम की एक महिला से संबंध होने का दावा किया जा रहा है। मुन्नी पहले से शादीशुदा है और उसके छह बच्चे हैं।



बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी विक्की मुन्नी को अपने साथ रखने की कोशिश करता था। इसी सिलसिले में उसने रोजितपुर मोहल्ले में एक कमरा किराये पर लिया था, जहां वह कथित तौर पर मुन्नी से मिलता था। मुन्नी का दावा है कि इसी किराये के कमरे में दोनों ने शादी भी की थी और उसने सिंदूर लगाए जाने का वीडियो भी होने की बात कही है।



विक्की की पत्नी प्रियंका को जब पति पर शक हुआ तो उसने उसका पीछा किया और रोजितपुर स्थित किराये के कमरे तक पहुंच गई। प्रियंका का आरोप है कि वहां उसने विक्की को मुन्नी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाओं के बीच अपने-अपने रिश्ते को लेकर बहस शुरू हो गई।



घटना के दौरान प्रियंका अपने पति को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह कभी सड़क पर बैठ जाती तो कभी पति के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करती रही। वहीं, मुन्नी भी विक्की पर अपना हक जताते हुए उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करती रही।



इस दौरान विक्की दोनों महिलाओं को समझाने और दोनों के साथ रहने की बात कहता नजर आया। विवाद बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही।



प्रियंका ने आरोप लगाया कि विक्की काफी समय से मोबाइल पर किसी महिला से बात करता था, लेकिन पूछने पर वह इसकी जानकारी नहीं देता था। उसके अनुसार, बाद में उसे पता चला कि विक्की ने रोजितपुर में कमरा किराये पर लिया है और वहां मुन्नी से मिलता है।



वहीं, मुन्नी ने दावा किया कि उसका पहला पति विनोद रविदास है और वह घरेलू विवाद के कारण परेशान रहती थी। मुन्नी के मुताबिक, विक्की करीब पांच वर्षों से उससे बातचीत करता था। उसने बताया कि शुरुआत में उसने शादी से इनकार किया था क्योंकि उसके पांच-छह बच्चे हैं, लेकिन विक्की दोनों को साथ रखने की बात कहता रहा।



मुन्नी का दावा है कि बाद में दोनों ने किराये के कमरे में शादी की और इस दौरान सिंदूर भी लगाया गया। उसने इसका वीडियो होने की बात भी कही है। वहीं, विक्की रविदास ने कहा कि उसकी पहली शादी प्रियंका से हुई है, जबकि मुन्नी के साथ भी उसने किराये के कमरे में शादी की है। विक्की ने कहा कि वह दोनों महिलाओं को अपने साथ रखना चाहता है और दोनों को लेकर घर जाने की बात कही।



घटना के दौरान दोनों महिलाएं लगातार विक्की को अपनी ओर खींचती रहीं। विवाद के बीच प्रियंका ने मुन्नी को अपने साथ रखने से इनकार किया और भावुक होकर अपने जीवन को लेकर गंभीर बातें भी कहीं। काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप किया और तीनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल यह मामला पूरे रोजितपुर मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट- सोनू कुमार चौधरी, कटिहार

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता