ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार के इस रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें जरूरी खबर

कटिहार-बारसोई रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 7 से 13 जून तक राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन पूर्णिया और ठाकुरगंज मार्ग से होगा, जबकि जोगबनी-कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Train Route Diversion
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train Route Diversion: कटिहार रेलमंडल के अंतर्गत कटिहार-बारसोई रेलखंड पर रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है।


कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कटिहार-डंडखोरा, सनोली और कटिहार-मनियां सेक्शन में 10 जून से 13 जून तक सेफ्टी इंप्रूवमेंट और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा।


इस दौरान रेल प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन कटिहार-बारसोई रेलखंड के बजाय पूर्णिया और ठाकुरगंज मार्ग से अप एवं डाउन दिशा में करने का निर्णय लिया है। ट्रेनों का यह डायवर्सन 7 जून से 13 जून तक प्रभावी रहेगा।


रेलवे ने डायवर्सन अवधि में संबंधित ट्रेनों का ठहराव पूर्णिया और ठाकुरगंज स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया है। मार्ग परिवर्तित ट्रेनों में ट्रेन संख्या 12424, 15716, 15651, 15653, 15624 और 22411 सहित कई नियमित और साप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, जोगबनी-कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस इस अवधि में कटिहार से जोगबनी के बीच रद्द रहेगी।


रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी रेलवे के आधिकारिक टोल फ्री नंबर, वेबसाइट, एनटीईएस या हेल्पलाइन से प्राप्त करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता