ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव

कटिहार अस्पताल में ANM की दबंगई, पैसे मांगते वीडियो बनाने पर युवक को पीटने के लिए चप्पल लेकर दौड़ी

कटिहार के कुमारीपुर APHC में एएनएम पर डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। वीडियो बनाने पर युवक को चप्पल लेकर दौड़ाने का मामला सामने आया, जबकि उल्टा उसी युवक पर केस दर्ज कर दिया गया।

बिहार न्यूज
हम नहीं सुधरेंगे!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के कुमारीपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC)इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं के बजाय एएनएम की कथित वसूली और दबंगई को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि यहां तैनात एएनएम सुलोचना गर्भवती महिलाओं से डिलीवरी के नाम पर 5,000 से 10,000 रुपये तक की अवैध वसूली करती हैं।


मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय युवक ने अस्पताल में चल रही इस कथित वसूली का वीडियो बनाने की कोशिश की। वीडियो बनाते देख एएनएम सुलोचना भड़क गईं और मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए युवक को चप्पल लेकर दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ने लगीं। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।


मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय एएनएम ने सरकारी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसे सच दबाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।


एक ओर जहां गरीब मरीज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे मामले स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट





टैग्स