ब्रेकिंग
हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर काम कर रहे घूसखोर: पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार‘बड़े घरों की महिलाएं शराब पी रहीं…’ यह बयान देकर फिर विवादों में आ गए बागेश्वर धाम वाले बाबा पटना समेत 6 जिलों में मॉकड्रिल: सायरन बजते ही होगा ब्लैकआउट, प्रशासन अलर्टBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 10 IPS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में, लिस्ट देखें....कटिहार अस्पताल में ANM की दबंगई, पैसे मांगते वीडियो बनाने पर युवक को पीटने के लिए चप्पल लेकर दौड़ीहम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर काम कर रहे घूसखोर: पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार‘बड़े घरों की महिलाएं शराब पी रहीं…’ यह बयान देकर फिर विवादों में आ गए बागेश्वर धाम वाले बाबा पटना समेत 6 जिलों में मॉकड्रिल: सायरन बजते ही होगा ब्लैकआउट, प्रशासन अलर्टBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 10 IPS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में, लिस्ट देखें....कटिहार अस्पताल में ANM की दबंगई, पैसे मांगते वीडियो बनाने पर युवक को पीटने के लिए चप्पल लेकर दौड़ी

पटना समेत 6 जिलों में मॉकड्रिल: सायरन बजते ही होगा ब्लैकआउट, प्रशासन अलर्ट

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर मई के तीसरे सप्ताह में पटना सहित 6 जिलों में हवाई हमले व ब्लैकआउट को लेकर मॉकड्रिल होगी। सायरन बजते ही ब्लैकआउट लागू किया जाएगा, तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

बिहार न्यूज
एक साथ 6 जिलों में बजेगा सायरन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना समेत बिहार के छह जिलों में मई के तीसरे सप्ताह में बड़े स्तर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर होने वाले इस अभ्यास में हवाई हमले की स्थिति और ब्लैकआउट जैसे आपात हालात से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा। सायरन बजते ही पूरे इलाके में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 


केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार मई के तीसरे सप्ताह में पटना समेत राज्य के छह जिलों में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट संबंधी माकड्रिल का आयोजन होगा। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय को माकड्रिल के सफल आयोजन के लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है। माकड्रिल की तैयारी को लेकर गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सभागार में संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। 


इसकी अध्यक्षता आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार वर्ष में कम से कम दो बार अर्द्धवार्षिक माकड्रिल का आयोजन किया जाना है। पिछले अभ्यास में पटना समेत दूसरे कई जिलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पाया गया था। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि और समय पर एक साथ सायरन बजेंगे। 


उन्होंने संबंधित जिलों में सायरन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि ब्लैक आउट में बिजली की भूमिक महत्वपूर्ण होती है। इसलिए जिलों के पदाधिकारी समय रहते बिजली विभाग से सामंजस्य स्थापित करेंगे और ब्लैक आउट की सफलता में सहयोग लेंगे। आगे उन्होंने कहा कि सायरन के लिए चौक-चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम, थानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। पदाधिकारी माकड्रिल के दौरान अस्पतालों की खिड़कियों पर क्यूबिकल पर्दा या प्राइवेसी कर्टन लगवाना सुनिश्चित करेंगे। माकड्रिल के दौरान आमजन पैनिक ना करें, इसके लिए समुचित प्रचार-प्रसार करेंगे। 

बैठक में असैनिक सुरक्षा के महानिदेशक-सह-आयुक्त डॉ. परेश सक्सेना ने नागरिक सुरक्षा की दिशा में होने वाले माकड्रिल की बारीकियों से उपस्थित पदाधिकारियों को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि पिछले अभ्यास में बेगूसराय जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन था। इसी तर्ज पर अगले अभ्यास के लिए पदाधिकारी अपनी तैयारी पूरी करें। उन्होंने अभ्यास की सफलता के लिए स्कूल-कॉलेजों, दवा व्यवसाइयों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इसमें शामिल करने का आह्वान किया। 


उन्होंने माकड्रिल के लिए निर्धारित सभी छह बिंदुओं का सिलेसिलेवार उल्लेख किया और इसके उद्देश्यों से भी अगवत कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा निदेशालय, पुलिस अधीक्षक नागरिक सुरक्षा निदेशालय, जिलाधिकारी पटना, जिलाधिकारी किशनगंज, जिलाधिकारी बेगूसराय, जिलाधिकारी पूर्णिया, जिलाधिकारी अररिया, जिलाधिकारी कटिहार के साथ-साथ संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

टैग्स

संबंधित खबरें