ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

3 साल से फरार बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, सोनू-मोनू गिरोह के दो सदस्यों के घर कुर्की-जब्ती

पटना के बाढ़ थाना कांड में फरार चल रहे सोनू-मोनू गिरोह के बबलू सिंह और दिलीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। दोनों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आरोप हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 06 जुलाई 2023 में पटना के बाढ़ थाने में दाहौर के रहने वाले हर्ष राज ने सोनू-मोनू गिरोह के सदस्य बबलू सिंह, दिलीप सिंह सहित 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनके ऊपर शराब पीकर गोली चलाकर जान से मारने का आरोप लगाया था।


इस घटना के बाद से बबलू सिंह और दिलीप सिह फरार चल रहा है। जब आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी। कोर्ट के आदेश के बाद बबलू सिंह और दिलीप सिंह के आवास पर पुलिस की टीम कुर्की जब्ती के लिए पहुंची। 


कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए बबलू सिंह और दिलीप सिंह के घर आई पुलिस ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार आए दिन इस चीज को ट्रैक करते हैं कि कौन गंभीर कांडों के वांछित अभियुक्त हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी करते है। 


आरोपियों के फरार रहने की स्थिति में उनके विरुद्ध वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करते हैं। इसी क्रम में कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह से संबध रखने वाले बहौर के रहने वाले दो अभियुक्त बबलू सिंह और दिलीप सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला था। 


इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ये दोनों फरार चल रहे थे। कोर्ट के आदेश के बाद इन दोनों के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी। इन दोनों का दर्जनों केस में आपराधिक इतिहास है। कुर्की जब्ती के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।