ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार: मरीज को नहीं मिला एंबुलेंस, हॉस्पिटल पहुंचा तो भर्ती के बदले ठेले पर कर दिया इलाज

PATNA: बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था तो पहले से ही गड़बड़ है. कोरोना संकट ने और इसका असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है. रोहतास के करगहर पीएचसी के बाहर एक गंभीर रूप से सड़क ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था तो पहले से ही गड़बड़ है. कोरोना संकट ने और इसका असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है.  रोहतास के करगहर पीएचसी के बाहर एक गंभीर रूप से सड़क हादसे में घायल शख्स का ठेले पर ही इलाज शुरू हो गया. हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. 

घायल को ठेला से लाया गया हॉस्पिटल

 बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया. उसको हॉस्पिटल लाने के लिए पहले तो एंबुलेंस नहीं मिला. घायल को किसी तरह से ठेले पर लोग पीएचसी लेकर आए. उसका पैर टूट गया था वह दर्द से तड़प रहा था. यहां पर हॉस्पिटल में भर्ती करने के बदले ठेले पर ही इलाज कर दिया गया. उसके बाद मरीज को सदर हॉस्पिटल सासाराम रेफर कर दिया. 

हॉस्पिटल में सबकुछ, लेकिन स्टाफ नहीं

वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सफाई देने लगे. कहा कि हॉस्पिटल में स्ट्रेचर से लेकर तमाम तरह की सुविधाएं हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पाता है. स्टाफ के कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है. मरीज को जल्दी रेफर किया जाना था. इसलिए ठेले पर उसका इलाज कर रेफर कर दिया गया.