ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

‘मेरे पास बैठो.. अकेले में मिलो.. परीक्षा पास करा दूंगा..’, असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप, बिहार के कॉलेज में बवाल

गोपालगंज के कमला राय कॉलेज में उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्राओं ने अनुचित व्यवहार और परीक्षा में पास कराने के नाम पर आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगाया। मामले को लेकर कॉलेज परिसर में हंगामा हुआ और यूनिवर्सिटी ने जांच का आश्वासन दिया।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के कमला राय कॉलेज की छात्राओं ने उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा हुआ और JSCP छात्र संगठन धरना पर बैठ गया। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर उन्हें अलग कमरे में बुलाकर आपत्तिजनक बातें करते थे और परीक्षा में पास कराने का लालच देते थे। वहीं विरोध करने पर फेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी जाती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयप्रकाश यूनिवर्सिटी छपरा की डेलिगेशन कॉलेज पहुंची और जांच का आश्वासन दिया है। 


दरअसल, गोपालगंज के चर्चित कमला राय कॉलेज में पिछले कई दिनों से JSCP छात्र संगठन अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच कॉलेज में छात्राओं और छात्र नेताओं ने उर्दू विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगा दिए। छात्राओं का कहना है कि प्रोफेसर उन्हें अकेले में बुलाते थे और अनुचित व्यवहार करते थे। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनसे कहा जाता था कि “मेरे पास बैठो…अकेले में मिलो…तुम्हें परीक्षा में पास करा दूंगा…”।


छात्राओं का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें फेल करने और भविष्य खराब करने की धमकी दी गई। आरोप सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में आक्रोश फैल गया और छात्र संगठन ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी मिलने के बाद जयप्रकाश यूनिवर्सिटी छपरा से एक डेलिगेशन कॉलेज पहुंची। टीम ने छात्राओं, छात्र नेताओं और कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। यूनिवर्सिटी डेलिगेशन टीम ने आरोपों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। 


टीम का कहना है कि छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप बेहद संवेदनशील हैं और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर कॉलेज परिसर का माहौल गर्म है और छात्र संगठन आरोपी प्रोफेसर पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहा है। अब सभी की नजर यूनिवर्सिटी प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है। कमला राय कॉलेज में उठे इस विवाद ने शिक्षा व्यवस्था और कॉलेज प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राएं खुलकर सामने आ रही हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रही हैं। अब देखना होगा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में कब तक और क्या कार्रवाई करता है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता