ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आज ही निबटा लें जरूरी काम, कल हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी, बैंकों में लटका रहेगा ताला

PATNA : बैंक से संबंधित यदी कोई जरूरी काम है तो आज ही उसे निबटा लें. कल देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल में बैंक यूनियनों के शामिल होने के कारण सूबे के व्यावसायिक, ग्रामीण और सहकारि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बैंक से संबंधित यदी कोई जरूरी काम है तो आज ही उसे निबटा लें. कल देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल में बैंक यूनियनों के शामिल होने के कारण सूबे के व्यावसायिक, ग्रामीण और सहकारिता बैंक के 7800 साखा बंद रहेंगे. 

जिसके कारण बैंक से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा. सोमवार को बैंक ट्रेड यूनियन ने ग्राहकों को आगाह कर दिया है कि मंगलवार को बैंक से जुड़े कार्य कर लें ताकि बुधवार को होने वाले हड़ताल के कारण असुविधा न हो. 

हड़ताल के बाबत ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा कि बैंककर्मी हमेशा बेहतर ग्राहक सेवा के लिए तत्पर है, लेकिन कर्मचारियों की कमी और मूल बैंकिंग कार्यों के बजाय थर्ड पार्टी प्रोडक्ट सेलिंग कार्य में उन्हें लगाये जाने के कारण बैंकिंग कार्य में कठिनाई हो रही है. साथ ही बैंकों के लोन वसूली कार्य पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है. वहीं खबर के अनुसार SBI और निजी बैंक के कर्मी 8 जनवरी को होने वाले हड़ताल में शामिल नहीं होंगे.