ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलाबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसला

कैमूर में नीतीश के मंत्रियों पर RJD सांसद ने साधा निशाना, कहा..दोनों मंत्री भ्रष्टाचार में हैं लिप्त

कैमूर में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने भभुआ और रामगढ़ में नुक्कड़ सभाओं के दौरान दो मंत्रियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। साथ ही नीतीश सरकार और भाजपा नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा।

बिहार
सुधाकर सिंह ने बोला हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर में नीतीश के मंत्रियों पर RJD सांसद सुधाकर सिंह ने निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान नीतीश सरकार और बीजेपी नेताओं पर भी जमकर हमला बोला। 


कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के बेतरी गांव में आयोजित किसान सम्मेलन में राजद सांसद सुधाकर सिंह शामिल हुए। इस मौके पर किसानों ने उन्हें चांदी का मुकुट और हल भेंट कर स्वागत किया। सम्मेलन के बाद वे रामगढ़ पहुंचे, जहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों और विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा।


सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि कैमूर से दो मंत्री बने हैं..संतोष सिंह और जमा खान। इनमें से एक तो जनता से चुने ही नहीं गए और दूसरे ने हमारी पार्टी का वोट चुराकर भागने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जामा खान ने चुनाव के समय कहा था कि जीतकर लालू प्रसाद यादव के साथ रहेंगे, लेकिन जीतने के बाद बीजेपी का दामन पकड़ लिया। यह भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहा रहा है।


सुधाकर सिंह ने मंत्री संतोष सिंह पर भी हमला करते हुए कहा कि उनके गांव तक जाने के लिए सड़क तक नहीं है। उनके गांव के नहर में पानी भी हमारे प्रयास से पहुंचा, ऐसे में मंत्री पद भोगने के लिए नहीं, जनता की सेवा के लिए होता है। उन्होंने कटाक्ष किया कि ये नेता सिर्फ शादी और श्राद्ध भोज खाने में आगे रहते हैं।


राजद सांसद ने कहा कि बिहार में अगला चुनाव राजद ही जीतेगा। यहां पहले भ्रष्टाचार की गंगोत्री नहीं बहती थी, लेकिन अब झूठों की गंगोत्री बह रही है और प्रधानमंत्री भी झूठ बोलने में पीछे नहीं हैं। स्थानीय स्तर पर भी हाल बुरा है। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि कैमूर के वर्तमान और पूर्व दोनों विधायक बिना दलाली के कोई काम नहीं कराते और थाना-ब्लॉक की दलाली ही इनका मुख्य पेशा है।


उन्होंने नाराजगी जताते हुए नारा दिया—“वोट चोर, गद्दी छोड़”। साथ ही पूर्व सांसद अश्विनी चौबे पर भी हमला बोला और कहा कि जनता दिन में उन्हें देख भी नहीं पाती थी, क्योंकि वह रात में ही इलाके में आते थे और कामकाज ठप रहता था। उन्होंने कहा कि चौबे दिल्ली में रहते हुए भी बिहार के लिए पैसा लाने का काम नहीं कर पाए। वहीं, नीतीश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि रामगढ़ के विकास के लिए हमने सरकार का कालर पकड़कर पैसा लाने का काम किया।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता