ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझूआ गांव में तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूब कर मौत हो गई। तालाब से कुछ दूरी पर काम कर रहे लोगों ने किशोर को डूबते दे

तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझूआ गांव में तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूब कर मौत हो गई। तालाब से कुछ दूरी पर काम कर रहे लोगों ने किशोर को डूबते देखा तो तालाब के पास पहुंचकर उसको बाहर निकाले फिर परिजनों को सूचना देते हुए रेफरल अस्पताल रामगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 


फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस पोस्टमार्टम करने के लिए शव को सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया। मृत बच्चे की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र किसी सीझुआ गांव के रामप्रवेश बिंद का 14 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार बताया जा रहा है। जो सातवीं क्लास का छात्र था।


अक्षय लाल बिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भतीजा सीझुआ गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। तालाब में गहरा पानी होने के कारण उसे अंदाजा नहीं लग पाया और डूबने लगा। यह नजारा घर में काम कर रहे कुछ लोगों ने दूर से देखा। जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचते तब तक वह पूरी तरह डूब चुका था। उसको बाहर निकालते हुए रेफर अस्पताल रामगढ़ लाया गया। अस्पताल के चिकित्सक द्वारा जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। फिर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर आए हुए हैं।


टैग्स