ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, दो महिला की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। अब इस घटना में दो महिला की मौत हो गयी जबकि दर्जनभर लोग घायल हैं, जिनका इला

Bihar News :  श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, दो महिला की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। अब इस घटना में दो महिला की मौत हो गयी जबकि दर्जनभर लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। यह घटना हनुमान घाटी के जलेबिया मोड़ की बतायी जा रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दो महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव निवासी रामसूरत बिन्द की पत्नी कलावती देवी और पहड़िया गांव निवासी स्वर्गीय बीगन शर्मा की पत्नी माना कुंवर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी अधौरा पहाड़ी के धरती माता मंदिर से पूजा पाठ कर अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी हनुमान घाट में जलेबिया मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। 


बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस द्वारा सभी को इलाज के लिए भगवनपुर पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को भभुआ सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां  कलावती देवी को सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी माना कुंवर का सदर में इलाज के दौरान  मौत हो गई। 


इधर, इस घटना को लेकर भभुआ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पांच लोगों की हालत गंभीर देख बनारस रेफर कर दिया गया है। बांकी सभी घायलों का चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इलाज के बाद बताया जा सकता है कि क्या स्थिति है ?