ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Road Accident: हादसे की शिकार हुई महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: प्रयागराज में महाकुंभ मेला से लौट रही स्कॉर्पियों हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

Road Accident in Bihar
सड़क हादसे में तीन की मौत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: बिहार के कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार की सुबह महाकुंभ से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एनएच पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, झारखंड के धनबाद से कुछ लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर प्रयागराज गए थे। महाकुंभ में स्नान करने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे, तभी कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एनएच पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतको के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर एनएचआई की टीम भी पहुंची और घटना की जानकारी ली है।


मृतकों की पहचान धनबाद के सीकरी गांव निवासी 55 वर्षीय रजित खान, सीकरी गांव के ही रंजीत पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सुधा देवी और लखीसराय के एटा गांव निवासी श्रीनारायण मंडल की 22 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी शामिल हैं। वहीं हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों के परिजन घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता