ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

क्या यही शराबबंदी है? नशे में धुत फॉर्च्यूनर चालक ने ई-रिक्शा और बाइक में मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने लूट लिया डिक्की में रखी शराब

नेशनल हाईवे-19 पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी। गुस्साए ग्रामीणों ने कार घेरकर उसमें रखी शराब लूट ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: नेशनल हाईवे 19 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बनारस की ओर से आ रही पटना नंबर की एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटना नंबर की इस लग्जरी कार ने सबसे पहले मोहनिया के उपवन होटल के समीप एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक का हाथ टूट गया, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।


हादसे के बाद चालक कार लेकर तेजी से पटना मोड़ की ओर भागा। वहां उसने एक बाइक सवार को कट मारकर गिरा दिया, जिससे वह चोटिल हो गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देख स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कार का पीछा कर उसे पटना मोड़ के पास घेर लिया। ग्रामीणों के अनुसार कार रुकते ही भीड़ ने उसमें रखी शराब की पेटी पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने गाड़ी में मौजूद शराब की बोतलों को लूट लिया।


घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक अधिकांश शराब लूटी जा चुकी थी। पुलिस ने मौके से बिना ढक्कन का एक बोतल बरामद की है, जिसमें शराब का कुछ अंश मौजूद था। मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि गाड़ी से एक बिना ढक्कन वाली शराब की बोतल मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।


उन्होंने बताया कि फॉर्च्यूनर में मौजूद एक व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल गाड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता