ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मधुमक्खियों के काटने से शख्स की मौत, 25 लोग घायल

KAIMUR : कैमूर के भगवानपुर थाना इलाके के कसेर के पिहरा गांव में मधुमक्खियों के हमले में एक 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर के भगवानपुर थाना इलाके के कसेर के पिहरा गांव में मधुमक्खियों के हमले में एक 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

मृतक की पहचान पिहरा गांव के 68 साल के साधु कुशवाहा के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा को पिहरा गांव के कई लोग गांव के ही काली मंदिर में पूजा करने गए थे. काली मंदिर के पास नीम के पेड़ में मधुमक्खियों ने छत्ता लगाया था. 

सभी लोग पूजा कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों ने पूजा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया और सभी  को काटने लगी.  जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई. वहां मौजूद 26 लोगों को मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया. जिसमें से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. बाकि के लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गांव में मधुमक्खी के हमले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.