ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मछली के जाल में फंस गया मगरमच्छ, पीट-पीटकर लोगों ने ले ली जान

KAIMUR: कैमूर में मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था लेकिन उसमें साढ़े 4.5 फीट लम्बा मगरमच्छ फंस गया। जाल में मगरमच्छ को देख लोगों ने पीट-पीटकर जान ले ली। मगरमच्छ को मारने क

मछली के जाल में फंस गया मगरमच्छ, पीट-पीटकर लोगों ने ले ली जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर में मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था लेकिन उसमें साढ़े 4.5 फीट लम्बा मगरमच्छ फंस गया। जाल में मगरमच्छ को देख लोगों ने पीट-पीटकर जान ले ली। मगरमच्छ को मारने के बाद लोग मौके से फरार हो गये। मामले की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गयी।


कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के निबिया टाड़ गांव के पास नहर में एक मगरमच्छ मरा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र में मछली मारने वाले मछुआरों ने नहर में मछली फंसाने के लिए जाल बिछाया था लेकिन इसमें 4.5 फीट का मगरमच्छ फंस गया। जाल में मगरमच्छ को देख लोगों ने लाठी-डंडे से इस कदर पीटा की मगरमच्छ की जान चली गयी। 


फिर नहर में मरे हुए मगरमच्छ को फेंक कर फरार हो गये। जब मगरमच्छ निबिया टाड़ गांव के नहर के फाटक में देखा गया तो वहां स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गयी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को जब्त किया और अपने साथ ले गयी।


इस संबंध में कैमूर डीएफओ चंचल प्रशासम ने बताया कि सूचना मिली थी कि निबिया टांड़ गांव के बगल से एक नहर गुजरी है। जहां एक मगरमच्छ फाटक में फंसकर पड़ा हुआ है। वन विभाग के कर्मी पहुंचकर उस फटाक से मगरमच्छ को बाहर निकाला तो मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसपर चोट के भी निशान थे। मगरमच्छ की लंबाई 4.5 फीट बताई गई है। 


ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि चैनपुर के इलाके में कुछ लोग मछली मारने वाले मगरमच्छ को पकड़े हुए था। जहां उसे मारपीट कर मरे हुए मगरमच्छ को नहर में डाल दिया। नहर में पानी के बहाव से बहते हुए निबिया टाड़ गांव के नहर के पास फाटक में फस गया। जहां वन विभाग द्वारा मगरमच्छ का पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह संस्कार किया गया है। और इस घटना में जो भी संलिप्त पाए जाएंगे उन पर वन अधिनियम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में वन विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है।

मछली के जाल में फंस गया मगरमच्छ, पीट-पीटकर लोगों ने ले ली जानमछली के जाल में फंस गया मगरमच्छ, पीट-पीटकर लोगों ने ले ली जान

मछली के जाल में फंस गया मगरमच्छ, पीट-पीटकर लोगों ने ले ली जान


मछली के जाल में फंस गया मगरमच्छ, पीट-पीटकर लोगों ने ले ली जान

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता