ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

केके पाठक के निर्देश पर एक्शन: इस जिले के हेडमास्टरों पर गिरी गाज, सैलरी पर लगाई रोक

KAIMUR: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने का बीड़ा उठा चुके केके पाठक एक्शन में हैं और लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। केके पाठक के निर्देश पर कैमूर में हेडमास्टरों के खिलाफ ब

केके पाठक के निर्देश पर एक्शन: इस जिले के हेडमास्टरों पर गिरी गाज, सैलरी पर लगाई रोक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने का बीड़ा उठा चुके केके पाठक एक्शन में हैं और लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। केके पाठक के निर्देश पर कैमूर में हेडमास्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मास्टर प्लान नहीं बनाने वाले स्कूलों के हेडमास्टरों का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया गया है। कैमूर डीएम सावन कुमार ने ऐसे हेडमास्टरों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। 


जिला प्रशासन के इस आदेश के बाद जिले के प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मच गया है। डीएम की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि, एसीएस केके पाठक ने छात्र कोष एवं विकास कोष की राशि से स्कूल के विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन कर कार्यान्वित करने का निर्देश दिया था। लेकिन 5 जनवरी की समीक्षा में पाया गया कि निर्देश का अनुपालन शून्य है।


डीएम ने कहा है कि इससे हेडमास्टरों की स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन एवं अपने दायित्व निर्वहन के प्रति अनिच्छा जाहिर होती है। डीएम ने सभी हेडमास्टरों से 8 जनवरी तक स्पष्टीकरण का जवाब प्राप्त करने का निर्देश समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया है। इसके साथ ही ऐसे हेडमास्टरों का जनवरी 2024 का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है।

टैग्स