ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar accident news : दर्दनाक सड़क हादसा: ससुराल जा रहे युवक की पिकअप से मौत, गौ-तस्करी से जुड़ा एंगल भी आया सामने

कैमूर जिले के अधौरा-भभुआ मार्ग पर दिघार नदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ससुराल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने

Bihar accident news : दर्दनाक सड़क हादसा: ससुराल जा रहे युवक की पिकअप से मौत, गौ-तस्करी से जुड़ा एंगल भी आया सामने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar accident news : कैमूर जिले के अधौरा-भभुआ मार्ग पर दिघार नदी के पास रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।


मृतक की पहचान दिघार गांव निवासी मोती यादव (पिता: लालधारी यादव) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान शिवदास (पिता: वशिष्ठ यादव) के रूप में की गई है, जिसका इलाज भभुआ सदर अस्पताल में जारी है।


ससुराल जा रहे थे दोनों युवक

घटना को लेकर मृतक के मामा और सामाजिक कार्यकर्ता बहादुर यादव ने बताया कि मोती यादव अपने साथी शिवदास के साथ बाइक से दिघार से अपने ससुराल दहार जा रहा था। जैसे ही दोनों दिघार नदी के पास तीखे मोड़ पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायलों को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मोती यादव को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल शिवदास का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


गौ-तस्करी के आरोप से बढ़ा मामला

इस हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। शांति सेना के प्रधान सेनापति बहादुर यादव ने इस दुर्घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अधौरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गौ-तस्करी का धंधा चल रहा है, जिसमें शामिल वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बहादुर यादव ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अवैध गौ-तस्करी पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी वाहनों व चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


गांव में मातम

हादसे के बाद मृतक के गांव दिघार में मातम का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।