ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

SP से बिहार पुलिस के जवानों ने मांगी रिश्वत, दारोगा-ASI समेत 17 जवान सस्पेंड

KAIMUR: बिहार पुलिस के जवान अब एसपी से भी रिश्वत मांगने लगे हैं. वह भी हड़काकर मांग रहे है. कैमूर एसपी ने दारोगा, एसआई, 3 सिपाही समेत 10 होमगार्ड के जवानों को सस्पेंड कर दिया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KAIMUR:  बिहार पुलिस के जवान अब एसपी से भी रिश्वत मांगने लगे हैं. वह भी हड़काकर मांग रहे है. कैमूर एसपी ने दारोगा, एसआई, 3 सिपाही समेत 10 होमगार्ड के जवानों को सस्पेंड कर दिया है. हद तब हो गई जब अपने ही जिले के एसपी को दारोगा तक नहीं पहचान पाया.

इसको भी पढ़ें: गोली लगने के बाद सड़क पर तड़पता रहा डॉक्टर, मदद के बदले लोग बनाते रहे वीडियो


ट्रक डाइवर बने एसपी

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद को जानकारी मिली थी ओवरलोडेड ट्रकों से पैसे की वसूली कर रहे हैं. जिसके बाद एसपी खुद ट्रक चलाते हुए 10 किमी तक गए. इस दौरान चेक पोस्ट पर पुलिस के जवानों ने रोका और तलाशी लेने लगे. इसके बदले एसपी से ही पैसा मांगने लगे. जिले के एसपी को दारोगा भी पहचान नहीं पाया वह भी रौब दिखाने लगा. जिसके बाद सभी पर कार्रवाई हुई.

जीटी रोड पर हो रही थी वसूली

एसपी बताया है कि सूचना मिल रही थी कि इंट्री माफियाओं द्वारा ओवरलोड ट्रकों को जीटी रोड से पार कराया जा रहा है. इसको रोकने के लिए अस्थाई चेक पोस्ट भी बनाया गया था.  फिर भी पुलिसकर्मी गड़बड़ी कर रहे थे. जिसके बाद सादे लिबास में और सिविल गाड़ी में उनकी टीम रात में शिकायत की जांच करने पहुंची तो पहाड़गंज चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी गड़बड़ी कर रहे थे. इनलोगों के पास से 34 हजार रुपए भी बरामद हुआ है. 

टैग्स