ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना संकट में तीन महीने का पेंशन मिलना आफत बन गया, बेटे ने पैसे के लिए ले ली मां की जान

KAIMUR : कोरोनाा महामारी के बीच सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को एक साथ 3 महीने का भुगतान किया है. लेकिन भभुआ की एक बदनसीब मां के लिए कोरोना संकट के बीच वृद्धा पेंश

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KAIMUR : कोरोनाा महामारी के बीच सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को एक साथ 3 महीने का भुगतान किया है. लेकिन भभुआ की एक बदनसीब मां के लिए कोरोना संकट के बीच वृद्धा पेंशन का पैसा मिलना आफत बन गया. वृद्धा पेंशन के पैसे के लिए बेटे ने अपनी मां की जान ले ली. यह घटना चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव की है. 

ईंट पत्थर से कूचकर की हत्या

बेटा पैसा को लेकर इस तरह से गुस्सा में था कि उसने ने 65 साल की वुद्ध मां की ईंट पत्थऱ से कूचकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह घर में ही छिपा रहा. जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलन के बाद गई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

मांग रहा था गांजा पीने के लिए पैसा

महिला के बड़े बेटे विजय बहादुर बिंद ने आरोपी भाई कमलेश बिंद के खिलाफ थाना में हत्या का केस दर्ज कराया है. उसने  बताया कि उसका भाई नशेड़ी है. वह दिनभर गांजा के नशे में रहता है. घटना के दौरान भी वह मां से गांजा पीने के लिए पैसा मांग रहा था. जब वह पैसा देने से इंकार कर दी तो उसने घटना को अंजाम दिया. जब से उसे पता चला था कि मां को तीन माह का पैसा मिला है वह तब से परेशान कर रहा था. 



टैग्स