ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

कैमूर में हाई टेंशन तार गिरने से मजदूर की मौत, गले में तार फंसने से सिर धड़ से हुआ अलग

बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी पर जा रहे राजेंद्र राम की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब उनके ऊपर 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गिर गया। तार उनके गले में फंस गया जिससे सिर धड़ से अलग हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम..

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

 KAIMUR: साइकिल से मजदूरी करने जा रहे एक मजदूर के ऊपरा हाई टेंशन तार गिर गया जिसके कारण सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया मौजा में श्रीराम वाटिका के पास की है। जहां इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रूपा पट्टी गांव निवासी राजबली राम के 30 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राम के रूप में हुई है। मृतक एक लड़का और एक लड़की का पिता था। इस तरह से उनकी मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि साइकिल से मजदूरी करने जा रहे एक मजदूर के ऊपर 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गिरकर उसके गले में फंस गया और सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। वहीं स्थानीय लोगों ने  घटना का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए भभुआ-चैनपुर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। जिसके बाद परिजन शव के दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गये।  


मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार ने बताया उनका छोटा भाई राजेंद्र राम मजदूरी करने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी 11000 वोल्ट का तार गिरकर उसके गर्दन में फंस गया। जिससे उसकी गर्दन अलग हो गया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस घटना को बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं और दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने  की मांग की। इस घटना के विरोध में मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। 


सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद इमरान अंसारी ने बताया कि एक मजदूर मजदूर साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था तभी इन पर बिजली का तार गिर गया। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद जो भी सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि देने का प्रावधान होगा परिवार को दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि समय-समय पर तार का मेंटेनेंस किया जाता है जिससे किसी तरह की घटनाएं भविष्य न घटे। इस घटना की जांच की जाएगी। यह पता किया जाएगा कि किसकी लापरवाही से ऐसी घटना हुई।

टैग्स