ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कैमूर हादसे के शिकार मृतकों की हुई पहचान, 9 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुख

KAIMUR: कैमूर में मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने ह

कैमूर हादसे के शिकार मृतकों की हुई पहचान, 9 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुख
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर में मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए सभी 9 लोगों की शिनाख्त कर ली है। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।


दरअसल, रविवार की रात करीब सवा आठ बजे दर्दनाक हादसे में दो महिला समेत 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। यह हादसा दिल्ली से कोलकाता को जोड़नेवाली सिक्सलेन पर मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव के सामने हुई थी। वाराणसी की तरफ जा रही स्कॉर्पियों ने बाइक सवार को रौंद दिया था इसके बाद हादसे की शिकार हो गई थी।


कैमूर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर सीएम नीतीश कुमार दुख जताया है। सीएम ने एक्स पर लिखा, “कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH-2 स्थित देवकली के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।“


हादसे में मौत के शिकार हुए लोग

1. सिमरन श्रीवास्तव, पिता राम बहादुर श्रीवास्तव, खाना खानदेवपुर, नई बस्ती, काशी गांव, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

2. आंचल, उम्र 23 वर्ष, पिता शिवकुमार तिवारी, हनुमान नगर, चेंबूर तिलक नगर, मुंबई, महाराष्ट्र 

3.  प्रकाश राय, उम्र 32 वर्ष, पिता सुभाष राय, कमहरिया, थाना मुफस्सिल, बक्सर 

4. दधीवल सिंह, उम्र 60 वर्ष, पिता हरदेव सिंह, देवकली, मोहनिया, कैमूर

5. भोजपुरी गायक छोटू पांडे, उम्र 35 वर्ष, पिता विजय शंकर पांडे, घेवरिया, थाना इताडी, बक्सर

6. अनु पांडे, उम्र 16 वर्ष, पिता धनंजय पांडे, ग्राम घेवरिया, थाना इटाढी, बक्सर 

7. शशि पांडे, 45 वर्ष, पिता स्वर्गीय जमुना पांडे, ग्राम घेवरिया, थाना इटाढी, बक्सर

8. सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ बैरागी बाबा, उम्र 40 वर्ष, पिता चंद्र देव मिश्र, साकिन कितनी, ग्राम इतरी, बक्सर

9. बजेश पांडे, उम्र 17 वर्ष, पिता रामधनी पांडे, साकिन घेवरिया, थाना इटाढी, बक्सर