ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar News: शौच गए वृद्ध की नदी में गिरने से मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के सैथा गांव में शौच के लिए गए 71 वर्षीय वृद्ध शंकर सिंह की कुकुरनहिया नदी में फिसलकर डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत सैथा गांव के पास बहने वाली कुकुरनहीया नदी के किनारे शनिवार सुबह एक दुखद घटना हुई, जब शौच के लिए गए 71 वर्षीय वृद्ध शंकर सिंह का पैर फिसल गया और उनकी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, खेतों में काम करने गए मजदूरों ने नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। शोर मचाए जाने पर स्थानीय लोग और मृतक के परिजन पहुंचे और शव की पहचान शंकर सिंह, पुत्र स्व. राम लखन सिंह के रूप में की।


घटना की सूचना मिलते ही सोनहन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पंचनामा की कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल, भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने और डूबने से हुई दुर्घटनावश मृत्यु का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट रूप से कारण की पुष्टि हो सकेगी।


मृतक के पुत्र मंटू सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पिता शौच के लिए नदी किनारे गए थे, जहां पैर फिसल जाने से यह हादसा हुआ। उन्होंने सरकार से आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता राशि की मांग की है ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ सहारा मिल सके। मृतक के पुत्र मंटू सिंह ने बताया कि "हम लोग सदर अस्पताल, भभुआ में पोस्टमार्टम कराने आए हैं। मेरे पिताजी शौच के लिए गए थे और तालाब किनारे पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। सरकार से निवेदन है कि हमें मुआवजा सहायता दी जाए।" 


घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे कोई सुरक्षा या चेतावनी व्यवस्था नहीं है, जिससे इस तरह की घटनाएं अक्सर घट जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि नदी किनारे रेलिंग, बोर्ड या सावधानी संबंधी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।