ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

जातीगत जनगणना पर NDA में नहीं है मतभेद, मंत्री जनक राम ने कहा- प्रधानमंत्री का निर्णय होगा सर्वमान्य

KAIMUR: बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक चमार कैमूर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर NDA में कोई मतभेद नहीं है, हम सभी माननीय मुख्यमंत्री के साथ खड़े है

जातीगत जनगणना पर NDA में नहीं है मतभेद, मंत्री जनक राम ने कहा- प्रधानमंत्री का निर्णय होगा सर्वमान्य
Desk
2 मिनट

KAIMUR: बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक चमार कैमूर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर NDA में कोई मतभेद नहीं है, हम सभी माननीय मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं। जब मुख्यमंत्री ने जातीय जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री के पास सर्वदलीय समिति में जाने का मौका दिया तो उसमें मुझे भी मौका मिला था। 


जहां प्रधानमंत्री के ऊपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं, प्रधानमंत्री का निर्णय बिहार के लिए सर्वमान्य है। प्रधानमंत्री का निर्णय मिल गया और मुख्यमंत्री जो भी निर्णय लेंगे वो मंत्री परिषद का सदस्य होने के नाते सभी को स्वीकार होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार राज्य देश से बाहर नहीं है। 


देश संविधान से चलता है और संविधान की ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है। देश के प्रधानमंत्री का जो मार्गदर्शन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिलता है। मुख्यमंत्री उनके मार्गदर्शन के बाद जो निर्णय लेते हैं उनके साथ हम लोग खड़े हैं। एनडीए गठबंधन एकजुट है। कुछ लोग ख्याली पुलाव पका रहे हैं, तो पकाते रहे उसे से कोई अंतर नहीं पड़ने वाला है।


टैग्स