ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

दो किसानों की तत्परता से बड़ा ट्रेन हादसा टला, पटरी टूटा देख लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया

KAIMUR: दो किसानों की सुझबुझ से पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड पर बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा। पुसौली स्टेशन के पास अप मेन लाइन में पटरी टूटी हुई थी जहां से कुछ देर बाद कोलकाता-बीक

दो किसानों की तत्परता से बड़ा ट्रेन हादसा टला, पटरी टूटा देख लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

KAIMUR: दो किसानों की सुझबुझ से पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड पर बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा। पुसौली स्टेशन के पास अप मेन लाइन में पटरी टूटी हुई थी जहां से कुछ देर बाद कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। लेकिन तभी दोनों की नजर टूटी हुई पटरी पर गयी। तभी ट्रेन को आता देख दोनों ने लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। गमछा लहराते दो लोगों पर ट्रेन के ड्राइवर की नजर गयी। ड्राइवर को किसी अनहोनी का एहसास हो गया और उसने ट्रेन को रोक दिया। जिससे बड़ी घटना होते-होते बच गयी। स्टेशन मास्टर ने दोनों किसानों की तत्परता देख उन्हें माला पहनाया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। 


दो किसानों की तत्परता से बड़ा ट्रेन हादसा टला, पटरी टूटा देख लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया


एक ओर जहां सरकार बुलेट ट्रेन चलाने की बातें करती है लेकिन रेलवे की बिछाई गई पटरियों का हाल क्या है इसका अंदाजा कैमूर की इस पुसौली स्टेशन के पास टूटे पटरी को देखकर ही लगाया जा सकता है। आज इसके कारण बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन दो किसानों की सुझबुझ से इस घटना को होने से बचाया जा सका। 


दो किसानों की तत्परता से बड़ा ट्रेन हादसा टला, पटरी टूटा देख लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया


दरअसल पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड के बीच पुसौली रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम कुदरा थाना क्षेत्र के घटांव गांव के दो किसान अपने खेतों की तरफ अपलाइन का रेलवे ट्रैक पकड़कर जा रहे थे। तभी उनकी नजर रेलवे ट्रैक की टूटी पटरी पर पड़ी। जब तक वह पुसौली स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना देते तब तक अपलाइन का सिग्नल ग्रीन हो चुका था और चंद मिनटों में ही अपलाइन से 2496 नंबर की हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस आता हुआ दिखाई दिया।


दो किसानों की तत्परता से बड़ा ट्रेन हादसा टला, पटरी टूटा देख लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया


 जिसके बाद किसान प्रेमचंद राम और राम प्रवेश ने अपने पास रखे लाल गमछा को निकालकर ट्रेन के ड्राइवर की ओर इशारा करने लगे। ताकि ट्रेन को रोका जा सके। ट्रेन के ड्राइवर की नजर जब गमछा लहरा रहे दो लोगों पर गयी तब चालक ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए गाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिसके बाद ट्रेन को रोका जा सका।


दो किसानों की तत्परता से बड़ा ट्रेन हादसा टला, पटरी टूटा देख लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया


 दोनों किसानों ने पटरी टूटे होने की जानकारी ट्रेन के ड्राइवर को दी। जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने पूरी बात की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पीडब्ल्यूआई की टीम पहुंच गयी। जिसके बाद रेलवे पटरी के मरम्मत का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे बाद हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस को पंडित दीनदयाल जंक्शन के लिए रवाना किया गया। 


दो किसानों की तत्परता से बड़ा ट्रेन हादसा टला, पटरी टूटा देख लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया


वही दोनों किसानों की तत्परता को देखकर स्टेशन मास्टर काफी खुश हुए और दोनों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। स्टेशन मास्टर का कहना था कि दोनों किसानों की तत्परता से आज बड़ा हादसा होने से टल गया। इनके इस पहल से कई लोगों की जानें बच गयी। इन दोनों की जितनी भी तारीफ की जाए कम हैं। इस बात की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तब ग्रामीणों ने भी इन दोनों किसानों की जमकर तारीफ की।  


दो किसानों की तत्परता से बड़ा ट्रेन हादसा टला, पटरी टूटा देख लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें