ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

बाइक सवार महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

KAIMUR: खबर कैमूर जिले की है, जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास की है। यहां बाइक से एक महिला गिर पड़ी और पीछे से आ रहे ट्रक

बाइक सवार महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर जिले की है, जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास की है। यहां बाइक से एक महिला गिर पड़ी और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 




स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एनएचएआई को दी। एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची लेकिन शव को नहीं उठाया गया। लोगों के पहल पर और स्थानीय विधायक को फोन करने के 2 घंटे बाद शव को सड़क से उठाया जा सका। 





जानकारी के अनुसार पति पत्नी सहारा में काम करते हैं, जो झारखंड के हरिहरगंज से दशहरा में छुट्टी होने के कारण वाराणसी के सामने घाट अपने घर जा रहे थे। मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ी के पास सड़क के गड्ढे पर बाइक फिसली और पति-पत्नी गिर गए। इसी दौरान पत्नी को ट्रक ने रौंद दिया। 




मृतक महिला के पति बताते हैं वह सहारा इंडिया में कार्य करते हैं। बाइक से सामनेघाट जा रहे थे, जहां सड़क पर बाइक फिसली और वे दोनों गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही ट्रक ने महिला को रौंद दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता