ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार से बड़ी खबर: एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

KAIMUR: इस वक्त की बड़ा खबर कैमूर के भभुआ से आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। दिल दहला दे

बिहार से बड़ी खबर: एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: इस वक्त की बड़ा खबर कैमूर के भभुआ से आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। दिल दहला देने वाली यह घटना करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव की है।


मृतकों की पहचान धवपोखर गांव निवासी शिक्षक सुशील राम की तीन बेटियां 12 वर्षीय अनु प्रिया, 10 वर्षीय अंशु प्रिया और 8 साल की मधु के अलावा सुशील राम के छोटे भाई सुनील राम की 4 साल के बेटी अपुर्वा कुमारी और सुशील राम की बहन रिंकू देवी का चार वर्षीय बेटा अमन शामिल हैं। वहीं इस हादसे मे परिवार के ही तीन अन्य बच्चों की जान बाल बाल बच गई है। 


बताया जा रहा है कि परिवार के लोग सोमवार की सुबह धान काटने के लिए खेत में गए थे। सभी बच्चे खाना पहुंचाने के लिए खेत में गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान तालाब में स्नान करने के लिए उतर गए। इस दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए जबति तीन बच्चे अभी किनारे पर थे।


बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने तालाबा में छलांग लगा दी। तीन बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन पांच अन्य बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ पांच बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।