ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार में यहां फोरलेन सड़क का निर्माण, बाईपास सहित कुल 10 विकास परियोजनाओं का हुआ ऐलान

Bihar News: कैमूर में सीएम नीतीश ने मोहनियां-आरा फोरलेन सड़क, बाईपास, मेडिकल कॉलेज सहित 10 परियोजनाओं का ऐलान किया। 2005 से पहले की बदहाली पर की टिप्पणी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैमूर जिले के भभुआ नगर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित एनडीए संवाद कार्यक्रम में जिले के विकास पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं हैं। उन्होंने 2005 से पहले कैमूर की बदहाली का जिक्र करते हुए अपनी सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया और आगामी 10 प्रमुख परियोजनाओं का ऐलान किया है। इनमें मोहनियां से आरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण और मोहनियां में बाईपास भी शामिल हैं जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे।


सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 से पहले कैमूर में "कुछ नहीं था"। उनकी सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला आईटीआई, पॉलिटेक्निक, जीएनएम कॉलेज जैसे संस्थान बनवाए। जिले में 103 पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, बाकी भी शीघ्र पूरे होंगे। अब 10 नई परियोजनाओं पर काम तेज होगा, जिनमें मेडिकल कॉलेज, अधौरा में डिग्री कॉलेज, सोन-कोहिरा नदी लिंक परियोजना, अधौरा के पर्यटन स्थलों (करकटगढ़, तेल्हारकुंड, वंशीखोह) का विकास, प्रेक्षागृह निर्माण, अधौरा को सोन नदी का पानी उपलब्ध कराना, जमानियां गंगाजल उद्धार योजना, मोहनियां बाईपास, मोहनियां-आरा फोरलेन सड़क और आठ प्रखंडों में प्रखंड-अंचल कार्यालय भवन शामिल हैं।


भभुआ विधानसभा क्षेत्र में रामपुर में सीएचसी, 287 ग्रामीण सड़कें, तीन पुल, एक ग्रिड, तीन विद्युत उपकेंद्र और आठ कृषि फीडर पहले ही बन चुके हैं। सीएम ने सभी पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण पर 4026 करोड़ रुपये खर्च का ऐलान किया, ताकि ग्रामीणों को शादियों के लिए आसानी हो। उन्होंने कहा, "सरकार विकास पर फोकस कर रही है, सबका हित देखा जाएगा।"


यह घोषणाएं कैमूर को स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और पर्यटन में मजबूत बनाएंगी। मोहनियां-आरा फोरलेन सड़क से यातायात तेज होगा, जबकि बाईपास से ट्रैफिक जाम कम। प्रगति यात्रा के तहत हाल ही में कैमूर में 178 योजनाओं का उद्घाटन हुआ था, यह विकास की निरंतरता दर्शाता है। उम्मीद है कि ये परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी और कैमूर बिहार के विकास मॉडल का उदाहरण बनेगा।