ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: दर्दनाक हादसे में नाबालिग की मौत : पानी के लिए मोटर चलाया और चली गई जान

KAIMUR : कैमूर में पानी पीने के लिए मोटर चालू करने गया एक नाबालिग लड़का समरसेबल के पास गिरे बिजली की तार के करंट की चपेट में आ गया<span style="background-color: transparent; font-s

बिहार: दर्दनाक हादसे में नाबालिग की मौत : पानी के लिए मोटर चलाया और चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर में पानी पीने के लिए मोटर चालू करने गया एक नाबालिग लड़का समरसेबल के पास गिरे बिजली की तार के करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सोनहन थानाक्षेत्र के बाघी गांव की है।


मृतक किशोर की पहचान सोनहन थानाक्षेत्र के बाघी गांव निवासी चंद्रमा बिंद के 14 वर्षीय बेटे इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत को तेज प्यास लगी थी। वह समरसेबल चालू करने चला गया। वहीं पर बिजली का एक नंगा तार नीचे गिरा हुआ था। जिसे वह देख नहीं सका और उसी के चपेट में आ गया।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार: दर्दनाक हादसे में नाबालिग की मौत : पानी के लिए… | FirstBihar