ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मवेशी के टकराने से हुआ हादसा

KAIMUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गाड़ियों की तेज गति के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से सड़क हादसों में मौत की खब

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मवेशी के टकराने से हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गाड़ियों की तेज गति के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से सड़क हादसों में मौत की खबरे आती रहती हैं। ताजा घटना कैमूर से सामने आयी है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास की है।


मृतकों की पहचान चैनपुर गांव निवासी सोहराब अंसारी के 35 वर्षीय बेटे कासिम अंसारी और केवा गांव निवासी नसीम शाह के 22 वर्षीय बेटे शकील शाह के रूप में हुई है। मृतक कासिम अंसारी पिकअप चालक था जबकि शकील खलासी के रूप में उसके साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह सड़क पर खड़े वाहन में मवेशी लदे पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वैन ड्राइवर कासिम अंसारी और खलासी शकील की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर, इस घटना के बाद सड़क पर खड़ी गाड़ी का चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।