ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में बड़ा हादसा: भीषण रोड एक्सीडेंट में पति, पत्नी और बच्चे की स्पॉट डेथ, गिट्टी लदा ट्रक कार पर पलटा

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. वाराणसी से गया की तरफ जा रही कार पर गिट्टी लदा ट्रक दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा

बिहार में बड़ा हादसा: भीषण रोड एक्सीडेंट में पति, पत्नी और बच्चे की स्पॉट डेथ, गिट्टी लदा ट्रक कार पर पलटा
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. वाराणसी से गया की तरफ जा रही कार पर गिट्टी लदा ट्रक दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा के पास NH 2 पर चलते कार पर गिर गया, जिससे कार में ही दब कर कार सवार पति, पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई, एक छोटी बच्ची को हल्की खरोच आई है जो इस घटना के बाद काफी सदमे में है. घटना के बाद पुलिस पदाधिकारी सहित मोहनिया डीएसपी और मोहनिया एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटे हुए थे. 


दरअसल उजला रंग की एक कार वाराणसी की तरफ से एनएच-2 के रास्ते मोहनिया की तरफ आ रही थी. तभी गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर चलती कार के ऊपर ही जा गिरा. आनन-फानन में आसपास के लोग पहुंच कर पुलिस और एनएचआई को फोन किए और गांव वाले पानी के छींटे मारकर कार में फंसे लोगों को होश में लाने का प्रयास कर रहे थे. कार में एक आदमी, एक औरत, छह साल का एक लड़का और आठ साल की एक लड़की सवार थी. देखने से प्रतीत हो रहा था कि पति पत्नी और एक बेटा एयर एक बेटी है, जो कार से आ रहे थे. आदमी के पास से मिले पर्स से एक आई कार्ड मिला है, जिसमें प्रथम दृष्टया फौजी होने की बात सामने आ रही है. जिस पर गया का पता लिखा हुआ था. 


बिहार में बड़ा हादसा: भीषण रोड एक्सीडेंट में पति, पत्नी और बच्चे की स्पॉट डेथ, गिट्टी लदा ट्रक कार पर पलटा


15 मिनट बाद पहुंची एनएचआई और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. गिट्टी लदे ट्रक को कार से हटाया गया और कार में फंसे एक बच्ची को बचाया जा सका, जिसका नाम श्रेया कुमारी है उम्र 8 साल है. लेकिन वह इतनी घटना से डर गई थी कि कुछ भी बता नहीं पा रही थी. बाकी छोटा बच्चा, औरत और आदमी तीनों डेथ कर चुके थे.


बिहार में बड़ा हादसा: भीषण रोड एक्सीडेंट में पति, पत्नी और बच्चे की स्पॉट डेथ, गिट्टी लदा ट्रक कार पर पलटा


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हम मुगलसराय से डेहरी जा रहे थे, तभी एक कार पार कर रहा था और गिट्टी लदा ट्रक उसके ऊपर जा गिरा जिसके बाद आसपास के लोग जुटे. पानी का छींटा मार कर लोगों को बचाने का प्रयास किया गया फिर पुलिस और एनएचआई आकर राहत बचाव में जुटी. 


बिहार में बड़ा हादसा: भीषण रोड एक्सीडेंट में पति, पत्नी और बच्चे की स्पॉट डेथ, गिट्टी लदा ट्रक कार पर पलटा


दुर्गावती पीएचसी के डॉक्टर ने बताया एक बच्चा सहित एक लेडीज और एक जेंट्स की कुल 3 लोगों की मौत हो चुकी है, एक बच्ची सुरक्षित है, जिसका नाम श्रेया है. बच्ची काफी डरी हुई है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता