ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

बिहार: हादसे की शिकार हुई तीर्थ यात्रियों से भरी बस, एक की मौत; कई लोग घायल

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में एक महिला की मौत हुए है जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद अफरा तफरी मच ग

बिहार: हादसे की शिकार हुई तीर्थ यात्रियों से भरी बस, एक की मौत; कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में एक महिला की मौत हुए है जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गी है। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीर्थयात्री गया के विष्णुपद मंदिर से पिंडदान कर वाराणसी लौट रहे थे। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित महमूदगंज के पास की है।


हादसे की शिकार हुई महिला तीर्थयात्री की पहचान यूपी के बदायूं निवासी हरपाल सिंह की 65 वर्षीय पत्नी रामेश्वरी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी तीर्थयात्री यूपी के बदायूं जिले के रहने वाले हैं और गया से पिंडदान कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बस ड्राइवर को झपकी आ गई और बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पिछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला के मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।